यूपी में घोड़ी पर सवार होकर परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा छात्र
संभल (उत्तर प्रदेश) में एलएलबी का एक छात्र कोट-पैंट पहनकर और घोड़ी पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंचा जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, परीक्षा के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्र को चेतावनी दी है कि अगर वह फिर से घोड़ी पर सवार होकर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।