बरेली (उत्तर प्रदेश) में चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी फटने से चारपाई में आग लगने के बाद उस पर सो रही 8-माह की बच्ची की झुलसकर रविवार को मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 6-माह पहले खरीदे गए फोन की बैटरी फूली हुई थी। बकौल पुलिस, परिवार ने इसे दुर्घटना बताकर शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है।