यूपी में चोरी के शक में लोगों ने शख्स को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, चोट पर लगाया मिर्च पाउडर
मिर्ज़ापुर (यूपी) में मोबाइल चोरी के शक में लोगों द्वारा एक शख्स को उसकी मां के सामने पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने व उसके ज़ख्मों पर मिर्च पाउडर लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होेने पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार
कर लिया जबकि एक आरोपी फरार है। शख्स का दाहिना हाथ टूट गया है।