यूपी में छप्पर में चल रहे अस्पताल में कैंसर मरीज़ का हो रहा था इलाज, किया गया सीज़
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में छप्पर में चल रहे एक अस्पताल को एसीएमओ ने छापा मारकर सीज़ कर दिया है। अस्पताल में कैंसर की एक मरीज़ का इलाज हो रहा था और उसके पति ने बताया कि इलाज के नाम पर उससे प्रतिमाह ₹30,000 लिए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक मौके से भाग निकला।