यूपी में छुट्टी पर घर आए फौजी ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, उंगलियों पर चलाई सिलाई मशीन
बरेली (उत्तर प्रदेश) में छुट्टी पर घर आए फौजी द्वारा अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटे जाने व उसकी उंगलियों पर सिलाई मशीन चलाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं।