यूपी में जंगल में लकड़ी लेने गए युवक को उठा ले गया बाघ; दूसरे दिन मिला आधा खाया हुआ शव

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में एक युवक को बाघ उठा ले गया जिसके दूसरे दिन वन विभाग की टीम ने युवक का आधा खाया हुआ शव बरामद किया है। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल के मुताबिक, जंगल में चार लोग अवैध रूप से लकड़ी लेने गए थे और इस दौरान एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया।

Load More