यूपी में ज़ीका वायरस के 43 सक्रिय मामले हैं, अब तक 103 लोग हो चुके हैं रिकवर: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में ज़ीका वायरस संक्रमण की सकारात्मकता दर घट रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ज़ीका वायरस से संक्रमित 103 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं और वर्तमान में 43 ऐक्टिव केस हैं। गौरतलब है कि कानपुर, कन्नौज और लखनऊ में ज़ीका वायरस के केस रिपोर्ट हुए हैं।