यूपी में जीजा ने उसके घर आई 13 वर्षीय साली को बहाने से छत पर बुलाकर किया रेप

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने उसके घर आई 13-वर्षीय साली को मोबाइल मंगवाने के बहाने छत पर बुलाया और फिर उसका कथित तौर पर रेप किया। घटना के बाद पीड़िता के गुस्साए परिजनों ने आरोपी व उसके परिवारवालों को बुरी तरह पीटा जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जांच जारी है।