यूपी में टीटीई के धक्का देने से एक पैर गंवाने वाले फौजी की हुई मौत, दूसरा पैर भी काटना पड़ा था

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई द्वारा बरेली जंक्शन (उत्तर प्रदेश) पर ट्रेन से धक्का देने के चलते अपना पैर गंवाने वाले फौजी सोनू सिंह की मौत हो गई है। घटना में सोनू का एक पैर ट्रेन से कट गया था जबकि इलाज के दौरान दूसरे पैर को भी काटना पड़ा था। वहीं, आरोपी टीटीई फिलहाल फरार है।