मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक टेलर को उदयपुर (राजस्थान) के टेलर कन्हैया लाल की तरह हत्या करने को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा है, "बहुत बड़ा देशभक्त बनता है। नुपुर बहाना होगा...कन्हैया की तरह निशाना होगा। बचेगा नहीं, भाग सकता है तो भाग।" बकौल पुलिस, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।