सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसके बाद कार में आग लगने से 4 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार हरिद्वार की ओर से आ रहे थे। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझा दी गई है और क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटा लिए गए हैं।