यूपी में ट्रेन की चपेट में आया रिक्शा, चालक की जान बाल-बाल बचने का वीडियो आया सामने

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक रिक्शा के तेज़ रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने और चालक की जान बाल-बाल बचने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि रिक्शा चालक फाटक बंद होने के बावजूद पटरियां पार कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया गया है।