यूपी में डीएम को गाली देने व जूता मारने वाले बीडीओ को पद से हटाया गया
आगरा (उत्तर प्रदेश) में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को कथित तौर पर गाली देने व जूता मारने वाले खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान को पद से हटा दिया गया है। दरअसल, डीएम ने शुक्रवार को मीटिंग में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा था और इस दौरान बीडीओ ने डीएम से अभद्रता की थी।