यूपी में ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतज़ार करती रही ट्रेन

इटावा (उत्तर प्रदेश) के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर कथित तौर पर सो गया जिस कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर हरी झंडी का इंतज़ार करती रही। आगरा रेलवे मंडल की अधिकारी ने बताया, "स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।"