यूपी में तांत्रिक के कहने पर बच्चे की हत्या कर खून पीने वाली महिला को हुई उम्रकैद की सज़ा
बरेली (उत्तर प्रदेश) के कोर्ट ने दिसंबर-2017 में पड़ोसी के 10-वर्षीय बच्चे की हत्या करने की दोषी 33-वर्षीय महिला, उसके प्रेमी व चचेरे भाई को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। सरकारी वकील के अनुसार, महिला ने बच्चे को मारने से पहले उसका खून निकालकर कुछ बूंदें पी थीं। बच्चा नहीं होने पर उसने तांत्रिक के कहने पर ऐसा किया था।