यूपी में तेज़ रफ्तार कार की टक्कर के बाद हवा में उछले स्कूटर सवार की हुई मौत
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक तेज़ रफ्तार कार और स्कूटर की टक्कर में एक 30 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में शख्स कार की टक्कर के बाद हवा में उछलता दिखाई दे रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में पुलिस ने कार चालक सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया है।