यूपी में तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार सुबह एक तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई जिसमें कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किलोमीटर/घंटा थी और चालक को झपकी आने के चलते यह ऐक्सिडेंट हुआ। मृतकों में शख्स, उसका साला और 2 बेटे शामिल हैं।