लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में दो नाबालिग बहनों के साथ रेप-हत्या के एक आरोपी को गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली मारी गई थी। मुठभेड़ के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर लाते दिख रहे हैं। मामले में अबतक 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।