यूपी में दारोगा बनते ही शख्स ने पत्नी को 'छोड़ा', फेसबुक पर दोस्ती के बाद की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में धीरेंद्र प्रताप सिंह नामक दारोगा द्वारा पत्नी को धोखा देने का मामला सामने आया है। धीरेंद्र प्रशिक्षु दारोगा थे जब फेसबुक के ज़रिए उनकी पीड़िता से दोस्ती हुई। बकौल पीड़िता, उन्होंने कोर्ट मैरिज की और धीरेंद्र ने उससे कहा कि वह अपने परिवार को मनाकर उसे साथ ले जाएंगे लेकिन अब वह उससे बात नहीं करते।