यूपी में नवनिर्मित मकान के एक ही कमरे से निकाले गए 42 कोबरा सांप, सामने आया वीडियो

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में नवनिर्मित मकान के एक कमरे से 42 छोटे-बड़े कोबरा सांप निकाले गए जिसका वीडियो सामने आया है। मकान के मालिक दीनानाथ सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार को दो सांप दिखे थे और पीछा करने पर वे एक बिल में घुस गए। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को एक सपेरे को बुलाया जिसने 42 सांप निकाले।