यूपी में पंखे के ब्लेड से टकराकर टूटी तोते की चोंच को डॉक्टर ने जोड़ा, कई घंटों तक चली सर्जरी
अलीगढ़ (यूपी) में एक पशु चिकित्सक ने कई घंटों की सर्जरी के बाद एक तोते की टूटी चोंच जोड़ दी है। दरअसल, पालतू तोता पिंजरा खुला रहने के कारण कमरे में उड़ने लगा था जिस दौरान पंखे के ब्लेड से टकराने से उसकी चोंच टूट गई थी। चोंच के बिना तोते को खाने-पीने में परेशानी हो रही थी।