यूपी में पत्नी का वज़न बढ़ने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाला, दाखिल की तलाक की अर्ज़ी

मेरठ (उत्तर प्रदेश) की एक महिला का आरोप है कि वज़न बढ़ने पर पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और फिर तलाक की अर्ज़ी दाखिल कर दी। बकौल महिला, "पति ने कहा कि वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता...क्योंकि मेरा वज़न बढ़ गया है।" दंपति की 8-साल पहले शादी हुई थी और उनका एक बच्चा भी है।