यूपी में परिवार के 5 लोगों के शव घर में मिले; 4 की गला रेतकर हत्या व एक फंदे से लटका मिला

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में शनिवार सुबह एक ही परिवार के 5 लोग अपने घर में मृत मिले। बकौल पुलिस, परिवार के 42-वर्षीय मुखिया राहुल तिवारी का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि उसकी 38-वर्षीय पत्नी और 12, 7 व 5 साल की तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस अलग-अलग ऐंगल से जांच कर रही है।