कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात कार को साइड नहीं देने पर सौम्या शुक्ला नामक बीजेपी पार्षद के पति ने अपने साथियों संग मिलकर एसयूवी सवार एक व्यापारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पिटाई से व्यापारी की एक आंख बाहर निकल आई और उसकी हालत गंभीर है। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।