यूपी में पालने में लेटे 6 माह के बच्चे के मुंह पर भैंस ने किया गोबर, दम घुटने से हुई मौत
महोबा (यूपी) में पालने में लेटे 6 माह के बच्चे के मुंह पर भैंस ने गोबर कर दिया जिसके बाद दम घुटने के चलते उसकी मौत हो गई है। दरअसल, बच्चे के रोने पर मां ने उसे पालने में लिटाकर मवेशियों के पास छोड़ दिया था। बच्चे के परिवार ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया है।