मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक ट्रक ने एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिकअप वाहन सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने रामपुर जा रहे थे।