यूपी में पिता व 3 भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, जलाया शव
मैनपुरी (यूपी) में शुक्रवार को एक शख्स ने पिता व 2 भाइयों संग मिलकर छोटे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार, शख्स ने हत्या के बाद शव को सड़क किनारे जला दिया। बकौल पुलिस, खुदकुशी की बात कहकर घर से निकले शख्स को छोटा भाई रोकने गया था जिस दौरान यह घटना हुई।