यूपी में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की मिली झूठी सूचना, 4 घंटे तक रुकी रही ट्रेन
उत्तर प्रदेश के डगमगपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को रविवार को फोन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली जिसके बाद ट्रेन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में सूचना फर्ज़ी निकली और ट्रेन को चार घंटे रोकने के बाद मिर्ज़ापुर के चुनार रेलवे स्टेशन से दोबारा रवाना कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।