यूपी में पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा गांजा तस्करी का आरोपी, 3 घंटे में पकड़ा गया
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के अस्पताल में मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए लाया गया गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम बनाई गई और 3 घंटे के अंदर नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।