यूपी में पेट्रोल डालने वाले कर्मचारी के अपहरण का दावा; पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण
सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर किया जिसमें यह दावा किया गया है कि बदायूं (उत्तर प्रदेश) में कार में पेट्रोल डलवाने के बाद कारसवारों ने कर्मचारी का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया। वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए यूपी पुलिस ने गल्फ न्यूज़ की लिंक शेयर करते हुए कहा, "यह वायरल वीडियो सउदी अरब का है।"