यूपी में पेड़ की छांव में बैठे 6 लोगों को तेज़ रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 4 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले में पेड़ की छांव में बैठे 6 लोगों को तेज़ रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।