यूपी में पेड़ पर लटके मिले शिक्षक व छात्रा के शव, दोनों के बीच कथित तौर पर था प्रेम प्रसंग
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के जंगल में 40-वर्षीय शिक्षक और 17-वर्षीय छात्रा के सड़े-गले शव मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटके मिले। शिक्षक और उसके स्कूल में ही पढ़ने वाली मृतक छात्रा के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने बताया कि 4 सितंबर को किशोरी के अपहरण का केस दर्ज किया गया था।