यूपी में प्रधान के पति के 'अत्याचार से पीड़ित' 20 परिवारों ने घर पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है'

कुशीनगर (यूपी) में 20-हिंदू परिवारों ने अपने घर पर 'प्रधान (के) पति...के षड्यंत्र-अत्याचार से पीड़ित होकर...गांव छोड़कर जाने पर मजबूर हैं' लिखा पोस्टर लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी ने अनुसूचित जाति के लोगों की ज़मीन पर जबरन पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव तैयार किया है। बकौल पुलिस, इसके चलते विवाद हुआ और वैकल्पिक स्थान तलाशा जा रहा है।