यूपी में प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर की हत्या

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घरवालों ने दोनों को साथ देखने के बाद उन्हें बंधक बनाकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर लड़के को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। दोनों के परिवार एक ही बिरादरी के हैं।

Load More