आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में कथित प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को लड़की के भाई ने डंडे से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आरोपी वीडियो में युवक की टीशर्ट व बनियान फाड़ता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।