यूपी में प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले, मौके से सुसाइड नोट बरामद
औरैया (यूपी) में एक प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं जिनके हाथ एक-दूसरे से बंधे हुए थे। एसपी चारू निगम ने बताया, "सूचना मिली है कि दोनों ने आत्महत्या की है...दोनों एक ही जाति के थे और लड़की नाबालिग थी।" वहीं, मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, "हमारी लाश को अलग-अलग मत करना।"