मेरठ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक एल्युमीनियम कारोबारी के ऑफिस में घुसकर फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कारोबारी बदमाशों पर फर्नीचर फेंककर जान बचाने की कोशिश करते दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारी ने एक हमलावर की पहचान की है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।