बरेली (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने फेसबुक पर मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट शेयर किया था जिसका वीडियो संज्ञान में आया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।