यूपी में बरामद हुआ दिल्ली से लापता हुए 3 वर्षीय बच्चे का सिर कटा शव; आरोपी अरेस्ट
दिल्ली में अपने घर से 30 नवंबर को लापता हुए 3-वर्षीय बच्चे का सिर कटा शव मेरठ (उत्तर प्रदेश) में बरामद हुआ है। मेरठ पुलिस ने कहा, "दिल्ली पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।" न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पड़ोसी ने बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।