यूपी में बरेली के बस स्टैंड से चोरी हुई रोडवेज़ की बस बदायूं में मिली, चालक बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के बरेली में बस स्टैंड से चोरी हुई रोडवेज़ की एक बस बदायूं के दातागंज से बरामद की गई है। एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 31 अगस्त की है और ड्राइवर बस खड़ी कर कहीं चला गया था। उन्होंने बताया कि बस के ड्राइवर को बर्खास्त किया गया है और मामले में एफआईआर कराई गई है।