अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक रोडवेज़ बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक बस के निचले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद बस में फंसी बाइक को ड्राइवर ने करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।