यूपी में बाइक पर खड़े होकर 'फ्लाइंग किस' करते युवक का वीडियो आया सामने, हुआ गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट व 'फ्लाइंग किस' करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लखनऊ पुलिस ने सोमवार को बताया कि वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर 19 वर्षीय आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया।