आगरा-जयपुर हाईवे (उत्तर प्रदेश) पर शनिवार को बारातियों से भरी ट्रैवलर एक ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दूल्हे समेत 9 लोग घायल हो गए। राजस्थान निवासी नैनाराम अपनी शादी के लिए परिजनों समेत पटना जा रहे थे। बकौल पुलिस, बारातियों के वाहन ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी थी।