यूपी में बारिश में भीग गए भिखारी के ₹10,000; पुलिस ने ज़मीन पर फैलाकर सुखाए उसके नोट

मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक भिखारी के करीब ₹10,000 बारिश में भीग गए जिसके बाद पुलिस ने उसके नोट ज़मीन पर सुखाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक पुलिसकर्मी ने बताया, "भिखारी के पास नोट से भरे प्लास्टिक में पानी भरा था...हमने सारे नोट निकलवाकर सूखवाए और गिनकर वापस किए।" इंस्टाग्राम पर कई यूज़र ने पुलिस की तारीफ की है।