यूपी में बाढ़ प्रभावित इलाके से ₹1 करोड़ की कीमत वाले सांड को किया गया रेस्क्यू

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन ने नोएडा में बाढ़ प्रभावित इलाके से ₹1 करोड़ की कीमत वाले एक सांड को रेस्क्यू किया है। एनडीआरएफ ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसे 'भारत का नंबर-1 सांड प्रीतम' बताया। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार से लगभग 6,000 जानवरों को जलमग्न क्षेत्रों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।