यूपी में बिजली विभाग के जर्जर दफ्तर में हेलमेट पहनकर काम करते स्टाफ का वीडियो हुआ वायरल

बागपत (उत्तर प्रदेश) में बिजली विभाग के जर्जर दफ्तर में हेलमेट पहनकर काम करते हुए स्टाफ का वीडियो वायरल हुआ है। एक कर्मचारी ने बताया, "बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। बार-बार छत से मलबा गिरता रहता है। हमारे सिर पर चोट न लग जाए इसलिए हेलमेट लगा रखा है। काफी शिकायत कर चुके हैं...कोई सुनवाई नहीं हो रही है।"