गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी विधायक प्रतिनिधि का स्टीकर लगी कार ने सड़क पर बैठे शख्स को कुचलकर घसीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सामने से दूसरी कार में बैठकर वीडियो बनाते आ रहे युवकों के फोन में यह हादसा लाइव रिकॉर्ड हो गया। बकौल पुलिस, मृतक की पहचान नहीं हो पाई व आरोपी चालक गिरफ्तार हो गया है।