यूपी में बीती रात से लापता लड़के व लड़की के शव पेड़ से लटके मिले, जांच शुरू

संत कबीर नगर (यूपी) में सोमवार सुबह एक लड़के व लड़की के शव एक पेड़ से लटके मिले। बकौल पुलिस, "लड़का-लड़की के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है...दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर जांच की जा रही है।" पुलिस ने परिजन के हवाले से बताया कि दोनों गोरखपुर के रहने वाले थे और बीती रात से लापता थे।