यूपी में बैंड-बाजे के साथ बग्घी में बैठकर वोट डालने पहुंची 116 वर्षीय महिला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच एक 116 वर्षीय महिला उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। वोट डालने के लिए रवाना होने से पहले महिला की आरती उतारी गई और फिर वह बैंड-बाजे के साथ बग्घी में बैठकर मतदान केंद्र पहुंची।