यूपी में भीषण ठंड व शीतलहर के चलते फिर बढ़ाई गईं कई ज़िलों में स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, शीतलहर व कोहरे के चलते कानपुर, मऊ, गोंडा, प्रयागराज, फतेहपुर और गाज़ीपुर में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा मैनपुरी, वाराणसी और बरेली ज़िले में कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल 19 जनवरी तक बंद रहेंगे।